Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन, दशहरा पर विकेन्द्रित कार्यक्रमों की तैयारी

जमशेदपुर:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम एम.ई. स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन और शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता गोपाल जी, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान किया।

उनके अनुसार पंच परिवर्तन के मुख्य बिंदु हैं:

  • नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता
  • सामाजिक समरसता का विस्तार
  • कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में संस्कार
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु जनसहभागिता
  • स्व का बोध — आत्मचिंतन और आत्मगौरव

गोपाल जी ने कहा कि यह परिवर्तन केवल संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के जागरण और निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास है। यह प्रयास एक विकसित, संगठित और संवेदनशील राष्ट्र की नींव रखेगा।

प्रमुख अतिथि और उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर थे। इसके अलावा विभाग संचालक इंद्र अग्रवाल, महानगर कार्यवाह रविन्द्र नारायण, नगर संघचालक अवध किशोर बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, महेश साहू, नीरज साव, सुमित गोयल, संतोष साहू, गौरव खंडेलवाल, वायु सिंगोदिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जमशेदपुर मानगो में पथ संचलन
शताब्दी वर्ष की श्रृंखला में आज सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने डिमना रोड पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ, जहां सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। प्रार्थना और कार्यक्रम के बाद पथ संचलन संपन्न हुआ। एकत्रीकरण में उन स्वयंसेवकों के लिए अलग पंक्तियां बनाई गई, जिनका गणवेश पूर्ण नहीं था या जो सामान्य या शुभ्र वेश में थे।
दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: फर्जी ग्राम प्रधान लोगों को कर रहे दिगभ्रमित, अजीत सरदार ने की कार्रवाई की मांग

Spread the love

Related Posts

Hit And Run : बहरागोड़ा में सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, कोकमारा के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। कोकमारा गांव के 31 वर्षीय…

Spread the love

Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time