Jamshedpur : आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के दो छात्रों को एडवर्ब टेक्नोलॉजी ने 4.20 लाख के पैकेज पर किया लॉक

 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया। जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। एडवर्ब टेक्नोलॉजी द्वारा एनटीटीएफ के 2 छात्रों को 04.20 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।

छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी

सभी छात्रों ने 04 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। दोनों चयनित छात्र निखिल कुमार एवं शुभोजित खान फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हैं। दोनों छात्रों को 4.20 लाख की पैकेज पर नोएडा स्थित एडवर्ब टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन एवम् उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर रमेश राय,हरीश,दीपक सरकार,नेहा, हिरेश अजीत कुमार के साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भई पढ़ें : Chirkunda : धूमधाम से की गई मां शीतला देवी की पूजा, हजारों की तादाद में जुटे श्रद्धालु

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

    गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

    Spread the love

    Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

    जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time