Jamshedpur: साकची गोलचक्कर से आमबगान चौक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से लोगों को मिली राहत

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जाम से राहत दिलाने के लिए शनिवार को बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान साकची गोलचक्कर से आमबगान चौक तक चला, जहां बड़ी संख्या में ठेला-खोमचा, फुटपाथी दुकानें और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां हटाई गईं।

अभियान शुरू होते ही पूरे मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई दुकानदारों और फुटपाथ वेंडरों को अपनी दुकानें हटानी पड़ीं। सड़क पर खड़ी गाड़ियों के कारण भी जाम की स्थिति बन रही थी, जिन्हें हटाने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई।

अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि टीम का उद्देश्य सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाना है, और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों के चालकों से गाड़ियां हटाने का अनुरोध किया गया। लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कई चालक नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की हवा छोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान कई अनलॉक छोड़ी गई बाइकों की भी हवा निकाली गई। टीम के अनुसार, कार्रवाई के बाद भी कई ठेले-खोमचे वाले फिर से सड़क पर दुकानें लगा लेते हैं। ऐसे मामलों में दोबारा उन्हें चेतावनी देकर हटाया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मौसमी भट्टाचार्य ने अपने सालगिरह के सिल्वर जुबली पर किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time