जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले कुछ हफ्तों में कई इलाकों से मामले पुलिस तक पहुंचे हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ताज़ा दो घटनाएं मानगो और कमलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई हैं।
कमलपुर: खाली घर से नकदी और सामान चोरी
पहली वारदात कमलपुर थाना क्षेत्र के कटिन में रहने वाले दुर्गा चरण माझी के घर में 17 नवंबर को हुई। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी और बक्सों को खंगालकर नकदी और कई आवश्यक सामान चोरी कर लिए। दुर्गा चरण के घर लौटने पर सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
मानगो: गुरुद्वारा रोड पर 8 लाख की चोरी
दूसरी घटना 20 नवंबर की रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में हुई। यहां शंकर लाल के घर को उस समय निशाना बनाया गया जब परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। रात को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने नकदी, जेवरात और करीब 8 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सीसीटीवी की जांच जारी
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि दोनों मामलों की जांच तेजी से की जा रही है।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है और विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है।
शहरवासियों में बढ़ी चिंता
नागरिकों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों में सुरक्षा का भरोसा लौट सके।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: साकची गोलचक्कर से आमबगान चौक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से लोगों को मिली राहत
There is no ads to display, Please add some


















































