Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 240 लोगों को मिली चिकित्सा सेवा

  • एलबीएसएम कॉलेज रोड में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में बच्चों को किताब-पेंसिल भी वितरित
  • सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने किया कार्यक्रम में सहयोग

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के निर्देशानुसार रविवार, 21 दिसंबर को एल बी एस एम कॉलेज रोड, प्रेम कुंज चौक, मांझी बगान कीताडीह प्रांगण में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। यह आयोजन सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश युवा महासचिव रंजीत झा के जन्मदिन के अवसर पर रंजन सिंह द्वारा किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बच्चों के बीच कॉपी, किताब और पेंसिल भी वितरित की गई। शिविर में फोर्टिस अस्पताल की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सहयोग दिया। इसमें स्त्री विशेषज्ञ, फिजिशियन, डेंटल और नेत्र विशेषज्ञ, फूल बॉडी चेकअप, फिजियोथेरेपी और पीएफटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। कुल 240 लोगों की जाँच और उपचार इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुपट्टे के सहारे युवती ने लगाई फांसी, मौत, सदमें में परिवार

मेगा हेल्थ कैम्प में स्वास्थ्य और शिक्षा का एक साथ मिला लाभ

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, वर्तमान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर सहित कई सामाजिक और राजनीतिक लोग उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में रंजन सिंह, रवि सिंह, सुनील गुप्ता, रवि पांडे, अंकित सिंह, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। फोर्टिस के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा ने भी शिविर में समर्पित सेवा दी। इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा सामग्री वितरण के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया।

Spread the love

Related Posts

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time