Jamshedpur : दुपट्टे के सहारे युवती ने लगाई फांसी, मौत, सदमें में परिवार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बाण घोड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रहने वाली दुर्गा सिन्हा (17) ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर किशोरी ने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, दुर्गा के भाई काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जब वह शाम को घर लौटे तो उन्होंने बहन को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। दुर्गा कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना को दी गई।

इसे भी पढ़ें Seraikela : सरायकेला में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दुर्गा पहले आठवीं कक्षा की छात्रा थी। हाल के दिनों में वह मानसिक तनाव में थी, हालांकि तनाव के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार वालों का कहना है कि दुर्गा सामान्य व्यवहार करती थी, लेकिन कभी-कभी चुपचाप रहने लगी थी। परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

परसुडीह थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने किशोरी की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time