Jamshedpur : महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया

Jamshedpur : महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया

जमशेदपुर : भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत का सेवन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो। उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन किया।

शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई, धीरेन मेहता आदि ने श्री राय की सेवा भाव की खूब सराहना की।
श्री राय के आवास के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल, अमित देउड़ी आदि प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Jadugora : यूसिल के दो ठेका कर्मी की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन ने खड़े किए हाथ, पीड़ित विधवा महिला नौकरी की मांग को लेकर माइंस ऑफिस में धरने पर बैठी

मामला : दो साल पहले यूसिल ठेका कर्मी जयराम हांसदा व मृतक श्याम सोरेन की मौत के बदले रोजगार का जादूगोड़ा : यूसिल की दो ठेका कर्मी स्वर्गीय जयराम हांसदा(…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time