Jamshedpur : सरयू राय ने उपायुक्त को लिखी पत्र, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु

  • पहुंच पथ, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आग्रह
  • मानगो और कदमा क्षेत्र के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने घाटों तक पहुँच पथ का समतलीकरण, घाटों की समय पर सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था और चेंजिंग रूम की स्थापना करने पर जोर दिया। इसके साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने के निशान लगाने और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की बात भी कही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व के लिए प्रशासन ने कसी कमर

छठ घाटों पर पहुंच पथ और सुरक्षा की जरूरी व्यवस्थाओं पर विधायक ने दिया जोर

सरयू राय के प्रतिनिधियों और जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पत्र में उन्होंने सोनारी क्षेत्र के दोमुहानी घाट, डोबो पुल घाट, बच्चा सिंह बस्ती घाट, कपाली घाट, तिलु भट्टा घाट, साकची, गांधी घाट, कदमा के शास्त्रीनगर, राम जन्म नगर, ग्रीन पार्क और नील सरोवर सहित कई घाटों पर उपरोक्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उनका उद्देश्य था कि श्रद्धालु इन घाटों पर सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में अपने पूजा अनुष्ठान संपन्न कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बिहार दौरा, चुनावी रैलियों में देंगे संदेश

प्रतिनिधियों ने छठ घाटों का दौरा कर व्यवस्था की स्थिति का किया अवलोकन

इसके अलावा, उपायुक्त को लिखे पत्र की प्रतिलिपि उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को भी भेजी गई है। उन्होंने मानगो क्षेत्र के गोकुल नगर, अनुकूल ठाकुर घाट, गौड़ बस्ती, वर्कस कॉलेज, साई सूरज आश्रम, शंकोसाई, चाणक्यपुरी कालोनी, गुरूद्वारा रोड और लक्ष्मणनगर समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उनका कहना था कि इस व्यवस्था के माध्यम से छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time