Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार को मात्र तीन वोट से हराकर विजय घोषित हुए । सत्येन्द्र कुमार को 35 वोट और अनिल कुमार को 32 वोट पड़े । जबकि महासचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन जय कुमार द्वारा किया गया था , जिसके फलस्वरूप उन्हें निर्विरोध महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार और राजेश कुमार में टक्कर हुई , जहां श्रीनिवास कुमार ने 13 वोट के अंतर से राजेश कुमार को पछाड़ कर जीत हासिल की , जहां श्रीनिवास कुमार को कुल 40 मत और राजेश कुमार को मात्र 27 मत मिले । नामांकन की प्रक्रिया 26 मार्च को किया गया था , जबकि मतदान की प्रक्रिया 29 मार्च को संपन्न हुआ । नामांकन प्रक्रिया का सफल संचालन संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह गुणी, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह ,राकेश कुमार सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की सक्रिय भूमिका रही। पूरी प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसी क्रम में दिनांक 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद समाज के सभी लोगों ने अपने नए पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और खुशी में मिठाई भी बांटी गई । सभी नए पदाधिकारियों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ किया। इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), दीपु सिंह, राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय ,मिथिलेश, उमानाथ, सुभाष राय, विकास सिंह , अशोक जी, जय कुमार ,अजय जी, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विजय जी, सरोज चौधरी, राकेश कुमार, रवि भूषण,राकेश, सुजय कुमार, राजेश जी, रवि भूषण, धनंजय राय , विपेंद्र कुमार राय सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज–साह ट्रेडर्स के बीच एमओयू, 50 छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण

पोटका : शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में रंभा कॉलेज और साह ट्रेडर्स के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time