Jamshedpur : दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी से गोलमुरी में सनसनी

  • व्यापारी के फ्लैट का ताला तोड़कर उड़ाए गए नगदी और जेवरात
  • परिवार पूजा में व्यस्त, चोरों ने किया वारदात को अंजाम

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में बुधवार को हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी ऋषभ सिंह के फ्लैट से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की चोरी की है। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ऋषभ सिंह परिवार सहित अपने वर्कशॉप में पूजा-अर्चना करने गए थे। लौटने पर उन्होंने पाया कि फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर की चार अलमारियों के ताले भी तोड़े गए हैं। जांच करने पर करीब 8 लाख रुपये के जेवरात और 2 लाख रुपये नगदी गायब मिले।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हुआ रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time