Jamshedpur : सेवा पखवाड़ा : भाजपा जमशेदपुर ने बनाई रूपरेखा, पौधरोपण से खादी खरीद तक होंगे कार्यक्रम

  • पौधरोपण और प्रतिमा सफाई अभियान की तैयारी

जमशेदपुर : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल ने की। बैठक में तय किया गया कि 28 और 29 सितंबर को जमशेदपुर महानगर में नमो उद्यान अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद उद्यानों पर नमो उद्यान का बोर्ड भी लगाया जाएगा। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को जिले के विभिन्न हिस्सों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। मानगो मंडल गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा, साकची पश्चिम मंडल गांधी घाट स्थित प्रतिमा, कदमा मंडल शास्त्री नगर स्थित जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा तथा बर्मामाइंस व सीतारामडेरा मंडल की विभिन्न प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। इस अभियान की देखरेख कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डिमना नाले पर अतिक्रमण और अधूरे पुल निर्माण से ग्रामीण परेशान, ठोस कार्रवाई की मांग

भाजपा का नमो उद्यान अभियान, खादी वस्त्र खरीद कर देंगे गांधी जयंती का संदेश

बैठक में यह भी तय हुआ कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सभी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगे। साथ ही, बिस्टुपुर स्थित खादी भंडार में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां कार्यकर्ताओं और आमजन को खादी वस्त्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता स्वयं भी खादी वस्त्र खरीदेंगे और गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश देंगे। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सुरज सिंह, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव…

Spread the love

पुतिन के भारत दौरे से खुलेगी नई संभावनाओं की राह: जे.पी. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता तथा झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का स्वागत किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *