Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में सांवरिया संग नववर्ष स्वागत को तैयार श्याम प्रेमी

  • 31 दिसंबर को भजनों, ज्योत और बाबा श्याम के श्रृंगार के साथ होगा नव वर्ष 2026 का स्वागत
  • भजनों के संग होगी नए साल की शुरुआत

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े श्याम प्रेमी इस वर्ष पुराने साल 2025 की विदाई और नव वर्ष 2026 का स्वागत बाबा श्याम के चरणों में भक्ति भाव से करेंगे। 31 दिसंबर, बुधवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में “तृतीय नव वर्ष सांवरिया के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्याम प्रेमियों का कहना है कि वे न डिस्को जाएंगे, न होटल, बल्कि बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर नए साल का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को श्री अग्रसेन भवन में श्याम प्रेमियों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को लेकर अंतिम रूप दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : कड़ाके की ठंड के बीच सबर परिवारों को मिली राहत, लाल साईं गाँव में कंबल वितरण

फूलों का श्रृंगार, ज्योत और भजनों की अमृत वर्षा

आयोजकों के अनुसार बुधवार शाम 7:15 बजे से बाबा श्याम की पूजा-अर्चना, ज्योत प्रज्ज्वलन और भजनों का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा से देर रात तक चलेगा। इस अवसर पर कानपुर से आमंत्रित भजन गायक बेटू आलिया (शर्मा सिस्टर की जोड़ी) सहित स्थानीय भजन गायक कविता अग्रवाल और सक्षम पलसानिया भजनों की रसधारा से भक्तों को झुमाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य फूलों का श्रृंगार, विशाल ज्योत, लॉटरी के माध्यम से बाबा का खजाना और भजनों की अमृत वर्षा होगी। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर भक्ति भाव के साथ नववर्ष का स्वागत करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, पंकज छावछरिया सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time