Jamshedpur : शुगर फ्री शकरकंद की चिरूडीह में की जा रही है खेती, कैंसर व मधुमेह में लाभकारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत चिरूडीह गांव के रहने वाला एक प्रगतिशील किसान संजीव महतो ने अपने एक बीघा जमीन में शुगर फ्री शकरकंद की फसल उगा कर जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य में अपना नाम शुमार कर लिया है । संजीव महतो ने बताया कि आटी पुआल मशरूम प्रा. लि. कंपनी बंदवान के एमडी अमरेश महतो के मार्गदर्शन में खेती के नई तकनीक के आधार पर तीन माह पूर्व शुरू किया था । उन्होंने कहा कि वे शुगर फ्री शकरकंद की उन्नत और बेहतर उपज अपने खेत में देख कर काफी खुश हैं ।

ग्लूकोज से मुक्त एक अत्यंत फायदेमंद खाद्य उत्पाद है

संजीव महतो ने तैयार शकरकंद की फसल को खेत से एक पेड़ उखाड़कर देखा तो एक से दो किलो तक उसके जड़ में पाया गया , जो खाने में स्वादिष्ठ और गुणकारी है । इस मौके पर कंपनी के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो एवं दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार सहित किसान संजीव महतो के परिवार व अन्य लोग उपस्थित थे। स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर अमरेश महतो ने कहा कि स्वीट पोटैटो (शकरकंद) कम चीनी और ग्लूकोज से मुक्त एक अत्यंत फायदेमंद खाद्य उत्पाद है।

रोगियों के लिए काफी लाभकारी

कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगियों के लिए काफी लाभकारी है । इसके साथ-साथ इसी भूमि पर पेडीस्ट्रा मशरूम और कसावा की भी खेती की जा रही है । डॉक्टर महतो ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत इस नई तकनीक को पूरे देश में फैलाने का आह्वान किया, ताकि किसान कम पूंजी, कम समय और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकें।

इसे भी पढ़ें :  Gua : महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

    ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *