jamshedpur : स्वर्णरेखा घाट पर लें मनमोहक आरती का आनंद , तैयारी अंतिम चरण में

 

जमशेदपुर : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अगुवाई में स्वर्णरेखा आरती आयोजन समिति आस्था का संगम कार्यक्रम की तैयारी कर रही है. तैयारी अंतिम चरण में हैं. स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर संरक्षक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर सफाई कार्य कराया जा रहा हैं.  कार्यकर्त्ता, जुस्को एवं जमशेदपुर अक्षेष के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें : MAHA SHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर के इन मंदिरों में होगा विशेष आयोजन, देखिये पूरी लिस्ट

कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के मनोज झा ने बताया कि कुंभ के इस विश्व विख्यात मुहूर्त पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर जो लोग कुंभ नहीं जा सकें हैं वे स्वर्णरेखा घाट पर संध्या बेला में मनमोहक आरती का आनंद लें सकते हैं.  बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य मोहित के नेतृत्व में काशी के पंडित भव्य स्वर्णरेखा आरती करेंगे.  इसके साथ ही नदी पूजन भी स्थानीय पुरोहितों के देख रेख में किया जायेगा. इसमें संध्या 5 बजे पहले नदी पूजन उसके बाद भव्य आरती का आयोजन होगा.  इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा एवं सुन्दर आतिशबाजी भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर निमंत्रण पत्र बाँटे जा रहे हैं,इस बार एक लाख से ज्यादा लोगों का जुटान होगा एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, साथ ही स्थानीय कलाकार भजनो की अमृत वर्षा करेंगे!

इसे भी पढ़ें :  ECI: भारत निर्वाचन आयोग 4-5 मार्च को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ करेगा सम्मेलन

ये थे उपस्थित 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के मनोज झा, बबुआ झा, सुरेंद्र गुप्ता, अजय मिश्रा, बबन शुक्ला, लखीन्द्र करुआ, अनिल सिंह, ईश्वर सिंह, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, कैलाश रजक समेत आयोजन समिति के अन्य लोग उपस्थित रहे.

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time