Jamshedpur : जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारी सेवा का उद्देश्य – अमरप्रीत सिंह काले

  • हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान लगातार जारी
  • शीतलहर में जरूरतमंदों के लिए बना सहारा सेवा संघ
  • सामूहिक प्रयास से समाज सेवा को मिल रही नई दिशा

जमशेदपुर : कड़ाके की शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा निरंतर कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के बजरंग चौक, बारीडीह बस्ती, लाल भट्टा, गुरुद्वारा बस्ती (ए जोन, बी जोन, सी जोन), मूंशा सिंह बगान, हावड़ा बस्ती, बगान एरिया, काशीडीह, साकची समेत अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। ठंड से जूझ रहे लोगों को जब कंबल मिला तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान साफ दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला में शीतलहर का प्रकोप, घना कोहरा बना जनजीवन के लिए चुनौती

कंबल सेवा से मिली बुजुर्गों और असहायों को राहत

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में उनकी मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुरता हुआ रात न बिताए। वर्षों से हम लगातार इस सेवा कार्य में जुटे हुए हैं और जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान देखकर जो आत्मिक संतोष मिलता है, वही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। समाज के सहयोग और ईश्वर की कृपा से यह सेवा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, युवाओं को नशामुक्त और ‘फिट इंडिया’ से जोड़ने की पहल

सेवा अभियान में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान

इस कंबल वितरण अभियान को सफल बनाने में संघ के कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय कमेटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेवा कार्य में अखिलेश पांडे, जूगुन पांडे, शेखर मुखी, सागर चौबे, पिंटू भिरभरिया सहित अन्य संघ के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर पिंकी सिंह यादव, अनीता सिंह यादव, विजय सिंह यादव, संजय सिंह, मनोज पंडित, रवि पांडे, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, राधिका देवी, ममता दास, रानी कौर, कमलजीत कौर, रविंदर कौर एवं अन्य लोगों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य को संपन्न कराया। सभी के सामूहिक प्रयास से यह अभियान जरूरतमंदों के लिए राहत की किरण बनकर सामने आया है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time