Baharagora : सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, युवाओं को नशामुक्त और ‘फिट इंडिया’ से जोड़ने की पहल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू ने किया। उद्घाटन मैच जामजुरकी और नागदोहा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद ट्राईबेकर के जरिए जामजूरकी की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

खेल से खिलेगा युवाओं का भविष्य: चंडी चरण साहू

उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलों के जरिए युवाओं को नशा जैसी बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

22 दिसंबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रतियोगिता का समापन 22 दिसंबर को होगा। समापन समारोह में स्वयं सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
इस अवसर पर खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, पार्थ महतो, मुखिया राम मुर्मू, जतिन बेरा, कोची भोल, शिशिर महतो, चिन्मय नायक, धनेश्वर मुर्मू, जगन्नाथ नायक, प्रबीर जाना, बिप्लब दे और राजकुमार महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, झाडग्राम, चाकुलिया व घाटशिला स्टेशन पर विज्ञापन जिंगल बंद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time