Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम में अपराध और अव्यवस्था से बीता पूरा वर्ष: विकास सिंह ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

  • हत्याओं, डकैती, छिनतई और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर बोले पूर्व भाजपा नेताकानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके और भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने चुनाव परिणाम के एक वर्ष पूरा होने पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में वर्तमान विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा एक वर्ष हत्या, डकैती, छिनतई, चोरी और झूठ के लिफाफे से भरा रहा। विकास सिंह के अनुसार इस अवधि में क्षेत्र की कानून व्यवस्था सबसे बदतर स्थिति में पहुंच गई है। क्षेत्र के थानों और सरकारी कार्यालयों में लगने वाले घूस की रकम तक दोगुनी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में जितनी आपराधिक घटनाएं हुईं, उतनी पूरे राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं दर्ज की गईं। सोनारी में दो बार सोने की दुकान में डकैती, कदमा में बंधक बनाकर डकैती और सैकड़ों चोरी की घटनाओं ने लोगों के भीतर भय का वातावरण पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजाद नगर में देर रात चोरी, वकार अनवर के घर से चार लाख के सोने के गहने गायब

जमशेदपुर पश्चिम में अपराध क्यों बढ़ रहा हैविशेष रिपोर्ट

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने खास तौर पर कदमा के के.डी फ्लैट के पास बन्ना गुप्ता द्वारा बंद किए गए सार्वजनिक रास्ते का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने चुनाव परिणाम के दूसरे दिन हथौड़े से दीवार तोड़कर रास्ता खोलने का दावा किया था, जो पूरी तरह जुमला साबित हुआ। आज भी वह रास्ता बंद पड़ा है और जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि विधायक ने प्रेस वार्ता कर मानगो को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए टाटा स्टील की नो एंट्री बंद करने और डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं के सड़क पर डटे रहने की बात कही थी, लेकिन यह घोषणा भी ‘टांय-टांय फिस्स’ हो गई।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : कुख्यात अपराधी मदन शर्मा साथी संग अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

कदमा के बंद सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद क्यों बढ़ रहा है

पूर्व नेता ने आगे कहा कि जमशेदपुर पश्चिम नशे की खरीद-बिक्री और डेली लॉटरी का अड्डा बन चुका है। क्षेत्र स्थित सरकारी कार्यालयों एवं थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में मानगो थाने के ठीक पास मुख्य सड़क पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बनाया गया, जो आज भी सरकारी नियमों का उल्लंघन करता हुआ खड़ा है। साकची बाजार की सड़कों पर दबंगों का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई साकची की सेंट्रल लाइब्रेरी आज भी उद्घाटन का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रामपुर–डांगरडीहा सड़क पर दर्दनाक दुर्घटना, बकरी को बचाने के प्रयास में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

साकची और मानगो की समस्याएंक्यों नहीं हो पा रहा समाधान?

विकास सिंह ने मानगो क्षेत्र की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यहां पेयजल संकट पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। नित्यानंद नाला और देशबंधु लाइन के नाले में कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। मानगो में एक भी सरकारी उच्च विद्यालय न होने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। गंदगी और कचरे का अंबार पूरे क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने पायल सिनेमा के पास यूको बैंक के बगल में बने नए जलमीनार के ‘फर्जी उद्घाटन’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने शिकायत की तो विधायक मौके पर पहुंचकर केवल दिखावे के लिए प्रतिदिन एक घंटे पानी उपलब्ध कराने का निर्देश देकर चलते बने। साथ ही बालीगुमा स्थित जल मीनार की भी अनदेखी की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time