Chaibasa : कुख्यात अपराधी मदन शर्मा साथी संग अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

  • टेकराहातु खदान के पास स्पेशल टीम की कार्रवाई
  • हत्या मामले के वांछित आरोपी ने पूछताछ में कबूला गुनाह

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चाईबासा के टेकराहातु खदान के पास से कुख्यात अपराधी मदन शर्मा को उसके सहयोगी मार्कंडेय सिंह कुंटिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी के दौरान दो देसी कट्टे, एक सिक्सर और 13 जिंदा गोलियां बरामद कीं। तलाशी के दौरान दोनों आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए। इसके अलावा, उनके पास से चार मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिला पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रामपुर–डांगरडीहा सड़क पर दर्दनाक दुर्घटना, बकरी को बचाने के प्रयास में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चाईबासा में अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों पर पुलिस की विशेष निगरानी

जिला पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के मुताबिक चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में हुए सुमित सिंह यादव हत्याकांड का वांछित आरोपी मदन शर्मा सिंहपोखरिया से महुलसाई क्षेत्र में सक्रिय था और अवैध हथियारों के साथ किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच दल का गठन किया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को दबोच लिया। तलाशी में मिले हथियारों से यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी किसी नए अपराध को अंजाम देने की फिराक में थे।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: टच रग्बी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड ने बनाई खेल उत्थान की रणनीति, 6 दिसंबर को लॉन्च होगा ऑफिशियल बॉल

सुमित सिंह यादव हत्याकांड में कैसे पहुंची पुलिस अपराधियों तक

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मदन शर्मा ने सुमित सिंह यादव की हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वर्ष 2022 में सुमित ने जयकिशन पिंगुआ हत्याकांड में पुलिस की मदद कर उसे गिरफ्तार करवाया था, जिसके बाद जेल से छूटने पर उसने बदला लेने के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई मामलों में वांछित भी थे। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव, थाना पहुंचा मामला 

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time