Jamshedpur: सीतारामडेरा में तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों का आरोपी भी शामिल

जमशेदपुर:  सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्लैग रोड से तीन कुख़्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में एक दर्जन से अधिक मामलों का वांछित अपराधी सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी आकाश सिंह बाटला, गोलमुरी टुइलाडुंगरी बजरंग नगर निवासी कुलजीत सिंह और गोलमुरी लाइन नंबर 27 निवासी राहुल सिंह उर्फ केला शामिल है. पुलिस के मुताबिक, ये तीनों इलाके में अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इन तीनों आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, लोहे का मैगजीन, जिंदा गोली, मोबाइल, पेपर कटर चाकू समेत अन्य हथियार बरामद भी किया गया है. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कई मामलों में वांछित थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि राहुल सिंह उर्फ केला के खिलाफ चार, कुलजीत सिंह पर एक और बाटला पर करीब एक दर्जन केस दर्ज है. पुलिस ने बताया कि तीनों पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: MGM अस्पताल में दाल-भात योजना के संचालक ने सीमा से अधिक स्थान पर जमाया कब्जा, आज होगी बैठक

 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *