Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवानों में मारपीट मामले में तीन निलंबित

  • सीसीटीवी फुटेज में सामने आई अनुशासनहीनता, विभाग ने की कार्रवाई

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान तीन होमगार्ड जवानों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मारपीट में शामिल अविनाश कुमार, राजू झा और विनय चौबे को तत्काल निलंबित कर ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह घटना 17 अक्टूबर की देर रात की है, जब अस्पताल परिसर में तैनात जवानों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे तक चलने लगे। घटना के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ जवान शराब के नशे में थे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें : Breaking : जुगसलाई में पीवीसी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

सीसीटीवी फुटेज में गायब मिले दो जवान, जांच के बाद हुई कार्रवाई

सीसीटीवी जांच में सामने आया कि राजू झा और विनय चौबे ड्यूटी के दौरान कुछ समय के लिए पोस्ट से गायब थे। लौटने पर सीनियर-जूनियर विवाद और गाली-गलौज बढ़ती चली गई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों और चिकित्सकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कोई भी नहीं माना। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना एडीएम को दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने तीनों जवानों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। इस घटना के बाद एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होमगार्ड बल के ही हाथों में है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time