Jamshedpur : धर्म और मर्यादा के पालन हेतु आज की युवा पीढ़ी को संस्कार की सीख जरूरी – आचार्य

  • टुइलाडुंगरी के गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में भागवत कथा का चौथा दिन
  • धर्म की रक्षा के लिए भगवान लेते हैं अवतार : आचार्य
  • भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम

जमशेदपुर : गोलमुरी अंतर्गत टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य पंडित कुमार स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनोहारी कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जैसे ही कृष्ण जन्म का प्रसंग प्रारंभ हुआ, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों पर झूम उठे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बेलाजुड़ी के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भक्त भगवान सेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में आचार्य ने कहा कि जब-जब धरती पर आसुरी शक्तियां हावी हुई हैं, तब-तब परमात्मा ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की है। उन्होंने बताया कि मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का अवतार लिया और कंस का वध कर धर्म व प्रजा की रक्षा की। कृष्ण जन्म कथा से पूर्व उन्होंने भगवान श्रीराम के अवतार और राम चरित्र का भी संक्षिप्त लेकिन भावपूर्ण वर्णन किया।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, आरसीडी गेस्ट हाउस में संयुक्त ब्रीफिंग

राम और कृष्ण कथा से भक्त हुए भावविभोर

आचार्य पंडित कुमार स्वामी जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने पृथ्वी को राक्षसी प्रवृत्तियों से मुक्त करने के लिए अवतार लिया और मर्यादा, सत्य व कर्तव्य का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से भगवान श्रीकृष्ण से संस्कार, मर्यादा और धर्म पालन की सीख लेने का आह्वान किया। आचार्य ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य बहुत दुर्लभ होता है और जब यह अवसर मिले तो उसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा तभी सार्थक होती है, जब हम उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ और मानव कल्याण का कार्य करें। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time