Jamshedpur: TSPDL कर्मचारी यूनियन की बैठक, ग्रेड सुधार के लिए शीघ्र वार्ता का निर्णय

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) कर्मचारी यूनियन की कमिटी बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में यूनियन के पंजीकृत कार्यालय, बिष्टुपुर में संपन्न हुई. बैठक का संचालन महामंत्री अमन सिंह ने किया. उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी और अब तक उठाए गए मुद्दों पर प्रबंधन के साथ हुई वार्ता और उनके समाधान पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की.

ग्रेड सुधार के लिए शीघ्र वार्ता का निर्णय

बैठक में अक्टूबर 2023 से लंबित ग्रेड को लेकर चर्चा हुई. सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रबंधन से त्वरित वार्ता शुरू करने की मांग की. ग्रेड कमिटी के सदस्य अमन सिंह, सच्चिदानंद, त्रिदेव सिंह और रमेश चौधरी से आग्रह किया गया कि वे शीघ्र बैठक कर ठोस रणनीति बनाएं और प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें, ताकि श्रमिकों के लिए उपयुक्त और न्यायोचित ग्रेड सुनिश्चित किया जा सके. ग्रेड कमिटी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ता का दौर आरंभ होगा और श्रमिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे.

मेडिकल सुविधाओं में सुधार

बैठक में नए नियुक्त कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. यूनियन ने प्रबंधन से वार्ता कर इन जटिलताओं को सरल बनाने में सफलता प्राप्त की. अब नए कर्मचारियों को मेडिकल से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यूनियन को प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि टाटा वन एमजी से दवाओं की आपूर्ति ट्रायल बेसिस पर दो महीने के लिए शुरू की गई है. यूनियन सदस्यों ने सुझाव दिया कि इसके साथ ही वैकल्पिक मेडिकल सेंटर भी चालू रखा जाए, जिससे कर्मचारियों को दवा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यूनियन के कार्यों की सराहना

बैठक में यूनियन के रजिस्ट्रेशन और ‘रजिस्टर बी’ में प्रविष्टि के लिए सच्चिदानंद के योगदान की सराहना की गई. सभी सदस्यों ने उनके प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया.अंत में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन श्रमिकों के हितों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ग्रेड सुधार जल्द ही किया जाएगा, जिसमें भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि यूनियन प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से कार्य कर रही है और कर्मचारियों की सुविधाओं, जैसे—कैंटीन, ग्रेड, मेडिकल, मेडिक्लेम, प्रमोशन और आवास व्यवस्था को लेकर निरंतर प्रबंधन से संवाद कर रही है.

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

इस महत्वपूर्ण बैठक में अमन सिंह, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, शशि वीर राणा, रमेश चौधरी, अनीश झा, बी. डी. सिंह, आर. रवि, राकेश कुमार, रंजन मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह और हरिशंकर प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पीएम श्री उत्क्रमित विद्यालय, संस्थापक दिवस पर ताजा हुआ यादों का कारवां

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time