Jamshedpur : उलीडीह ओपी पुलिस ने हथियार की तस्करी कर रहे दो को किया गिरफ्तार

 

जमशेदपुर :   उलीडीह ओपी पुलिस ने हथियार की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हयातनगर निवासी राशिद हुसैन उर्फ चिकना और मोसीन खान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और नौ गोली बरामद की है। इस संबंध में एसआई विष्णू चरण भोकता के बयान पर राशिद हुसैन उर्फ चिकना, वसीम अंसारी, साजिद खान उर्फ काला बाबू, मोसिन खान और मो करीम उर्फ रुस्तम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हथियार खरीदने पहुंचे लोग फरार

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकोसाई रोड नंबर 4 तिर्की मैदान के पास कुछ अपराधी हथियारों की तस्करी करने के लिए पहुंचने वाले है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को देखकर हथियार खरीदने पहुंचे लोग फरार हो गए जबकि पुलिस ने दो लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग हथियार बेचने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढें : DAV चिड़िया में बच्चों ने चुना अपना नेता, मतदान के जरिए मिला पोर्टफोलियो का अधिकार

Spread the love

Related Posts

Jadugora : चंदनपुर में चयनित लाभुक समिति को मान्यता नहीं देने से ग्रामीणों में पोटका बीडीओ ने खिलाफ ग्रामीणों में उबाल, डीसी से शिकायत

पोटका प्रखंड के के चंदनपुर में 25 लाख की लागत से जाहेर थान की होनी है घेराबंदी जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के चंदनपुर में पारम्परिक ग्राम…

Spread the love

Jamshedpur : विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटी बैंक व जीवन ज्योति ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर : रोटी बैंक एवं जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मानगो स्थित डिमना रोड के भीमराव अंबेडकर पार्क में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time