Jamshedpur : चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

  • चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, टाटानगर स्टेशन से पकड़े गए आरोपी
  • गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ उड़नदस्ता ने चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषि तोरवा, अल्ताफ आलम, चंदन राम उर्फ चिंटू और विशाल तिवारी उर्फ जीशान के रूप में हुई है। सभी आरोपी ओडिशा के बड़बिल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। आरपीएफ के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बना रहा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, इंद्रानगर बस्ती में मातम

ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर आरपीएफ की सख्ती

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात गश्त के दौरान ट्रेन संख्या 12809 मुंबई–हावड़ा मेल के एसी कोच से दो संदिग्ध युवकों को उतरकर तेजी से भागते हुए देखा गया। उनकी हरकतों को संदेहास्पद मानते हुए आरपीएफ ने तत्काल स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि चोरी की वारदात में कुल चार लोग शामिल थे, जो संगठित तरीके से काम कर रहे थे। इसके बाद आरपीएफ उड़नदस्ता ने आरोपियों की तलाश तेज की और शाम के समय टाटानगर स्टेशन के नाइट आउट क्षेत्र के पीछे से चारों को धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी 29 जनवरी से,  शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, पर्यावरण समेत 59 स्टॉल लगेंगे

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का पूरा खेल

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी किए गए महंगे मोबाइल फोन, एक मोबाइल चार्जर तथा चोरी में प्रयुक्त बड़ा कटर, हेक्सा ब्लेड सहित अन्य औजार बरामद किए गए। आरपीएफ ने उनके कब्जे से एक एप्पल मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल और एक वीवो मोबाइल जब्त किया है। बरामद सामानों की कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें अल्ताफ आलम करीब 11 बार जेल जा चुका है। सभी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time