Jamshedpur: थाईलैंड में लहराया जमशेदपुर की बेटी का परचम, स्नेहा ने जीते दो स्वर्ण

जमशेदपुर: मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड को गौरवान्वित किया है. उन्होंने थाईलैंड में आयोजित “अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025” में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की.

स्नेहा का यह प्रदर्शन न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह झारखंड की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है. उन्होंने स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस दोनों कैटेगिरी में पहला स्थान प्राप्त किया, जो उनकी प्रशिक्षण, अनुशासन और आत्मबल का प्रमाण है.

स्नेहा की इस उपलब्धि के बाद मानगो और जमशेदपुर में उत्साह और गर्व का माहौल है. परिवार, मित्र, कोच और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Gua : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मां मंगला की हुई पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में तथा गुवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time