Jamshedpur: महिला सिपाही का आरोप बेबुनियाद, धालभूमगढ़ SI पवन कुमार ने पेश किया वीडियो कॉल सबूत

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार पर महिला सिपाही ने छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. इस मामले की जांच घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर कर रहे हैं. मामले पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार ने कहा कि 29 सितंबर को सुबह 7.33 बजे से 8.04 बजे तक वे अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान महिला सिपाही का आरोप है कि पवन कुमार ने उन्हें सुबह 7.45 बजे कॉल किया था।

पवन कुमार ने स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए हैं और दावा किया है कि महिला सिपाही का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। एसआई पवन कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को वे दिनभर दुर्गा पूजा की ड्यूटी में व्यस्त थे। महिला सिपाही का आरोप कि उन्होंने हाथ पकड़ा, गलत है। उन्होंने कहा कि महिला सिपाही ने 1 अक्टूबर को खुद उन्हें दो बार फोन किया, जिसका स्क्रीनशॉट भी उनके पास है।

पवन कुमार ने कहा कि अगर उस दिन का सीडीआर (कॉल रिकॉर्ड) देखा जाए तो सारी बात साफ हो जाएगी।

महिला सिपाही ने 8 अक्टूबर को थाने बुलाए जाने का आरोप लगाया, लेकिन पवन कुमार ने उस दिन की ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है, जो साबित करती है कि आरोप सही नहीं है।

पवन कुमार ने कहा, “मुझे एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है। महिला सिपाही का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है। क्या कोई भी महिला सिपाही बिना सबूत के किसी पर आरोप लगा सकती है? अगर सिस्टम उसकी कही बात के बिना ही किसी को दोषी मान लेगा, तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।” इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है और फिलहाल जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: हरेराम सिंह के घर फायरिंग में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time