Jamshedpur Womens University ने ग्रामीण इलाकों में फैलाई जागरूकता, किया नुक्कड़ नाटक एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

जमशेदपुर: दिनांक 26 मार्च को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा सामुदायिक सेवा का आयोजन घाघीडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में किया गया. इस आयोजन का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने किया. कार्यक्रम की योजना और निष्पादन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा और शिक्षा संकाय की कोऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस सामुदायिक सेवा कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, पंचायत के मुखिया और ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

स्वास्थ्य और महिला जागरूकता पर ध्यान केंद्रित

कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया. पहले समूह ने “स्वस्थ आहार और अस्वस्थ आहार” विषय पर विभिन्न गतिविधियां और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए. वहीं दूसरे समूह ने महिलाओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए नाटक और अन्य गतिविधियां प्रस्तुत कीं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना था, बल्कि बच्चों को भी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देना था.

सहभागिता और प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम के अंत में बच्चों और ग्रामीण महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया. शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित उपहार भी उन्हें प्रदान किए गए, ताकि वे अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक हो सकें. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अजंनी कुमारी, डॉ. कविता, डॉ. वी. श्यामला, डॉ. नेहा मिंज, सुधा सिंह, गीता महतो, छगन सर और अन्य विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा. इस आयोजन ने शिक्षा के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक मजबूत संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : Kolhan University: कुलपति अंजिला गुप्ता से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, छात्रहित में सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time