Kolhan University: कुलपति अंजिला गुप्ता से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, छात्रहित में सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

चाईबासा: चाईबासा, 26 मार्च 2025. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की नवनियुक्त कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित में एक सात सूत्री मांग पत्र भी सौंपा.

कोल्हान विश्वविद्यालय में गति की कमी

सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में कोल्हान विश्वविद्यालय अपने स्थापित उद्देश्य को पूरा करने में धीमी गति से कार्य कर रहा है. इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना था, लेकिन इसका परिणाम अब तक संतोषजनक नहीं रहा है. पत्र में यह भी कहा गया कि जहां यह विश्वविद्यालय टाटा कॉलेज चाईबासा के परिसर में स्थित है, वहीं कॉलेज की स्थिति और भी दयनीय हो गई है.

सात सूत्री मांग पत्र में उठाई गई समस्याएं

1. स्नातक और स्नातकोत्तर सत्र में देरी: मांग की गई है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर सत्रों को नियमित रूप से चलाया जाए और विलंब को तुरंत समाप्त किया जाए.

2. नामांकन में सीटों की कमी: कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों और स्नातकोत्तर विभागों में सीटों की कमी के कारण छात्रों को नामांकन में समस्या हो रही है. इस कारण सैकड़ों विद्यार्थी नामांकन से वंचित रह जाते हैं.

3. पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध नहीं: 2017 से लागू सीबीसीएस प्रणाली के तहत पाठ्यक्रम के आधार पर एक भी पुस्तक किसी कॉलेज के पुस्तकालय में उपलब्ध नहीं है, जिससे छात्रों को कठिनाई हो रही है.

4. प्रोफेसरों का स्थानांतरण: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत प्रभारी प्राचार्य, प्रो. इंचार्ज, विभागाध्यक्ष और अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए, ताकि छात्रहित में कार्यशैली में बदलाव हो.

5. परीक्षा विभाग के लंबित कार्य: विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में डिग्री प्रमाणपत्र, स्कूटनी, पुनः परीक्षा और पुराने परीक्षाओं के लंबित कार्यों को त्वरित हल किया जाए.

6. बीएड पाठ्यक्रम में कमी: कोल्हान विश्वविद्यालय में 2015 से केवल एक ही मेथड पेपर पढ़ाया जा रहा है, जबकि एनसीटीई नियमों के अनुसार दो मेथड पेपर की पढ़ाई होनी चाहिए. अन्य विश्वविद्यालयों की तरह कोल्हान विश्वविद्यालय को भी दूसरा मेथड पेपर की परीक्षा आयोजित करनी चाहिए और नया अंकपत्र जारी करना चाहिए.

7. इलेक्टिव द्वितीय पत्र की परीक्षा: 2017-2020, 2018-2021 और 2019-2022 के स्नातक सत्र के इलेक्टिव द्वितीय पत्र की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है. इस परीक्षा को आयोजित कर विद्यार्थियों को नया अंकपत्र प्रदान किया जाए.

कुलपति ने दी समाधान की आश्वासन

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास की गति तेज की जाएगी. उन्होंने छात्रहित में सभी मुद्दों पर यथोचित पहल करने का वादा किया.

प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति

इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, एनएसयूआई कोल्हान विश्वविद्यालय अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचू, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनीश गोप, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो और जोसेफ केसरिया सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: नोवामुंडी कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला, बदलाव की दिशा पर चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time