जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन के पास स्थित मुखी बस्ती निवासी मित्रो पात्रो के 24 वर्षीय पुत्र शिव पात्रो कई दिनों से घर नहीं लौटे हैं। युवक 26 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे आधार कार्ड में सुधार करवाने निकले थे, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चला।
परिवार ने बताया कि शिव उस दिन सफेद टी-शर्ट और मेहेंदी रंग का पजामा पहनकर निकले थे। घर लौटने में देर होने पर परिवार ने अपने स्तर से आस-पास के रिश्तेदारों और जानकारों के यहां खोजबीन की। जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, तो बर्मामाइंस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाने ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पिता ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई शिव पात्रो को कहीं देखे तो तुरंत परिवार को जानकारी दें। संपर्क नंबर इस प्रकार हैं: 6206422236, 9234338731, 9279010968।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: रात को लड़ाई कर परिवार को घर से निकाला, सुबह फंदे पर लटका मिला टेंपो चालक


















































