Jamshedpurr: मानगो सुभाष कॉलोनी में पानी के लिए मचा हाहाकार,लोगों ने जतायी नराजगी

सरकार और नगर निगम से टूटी उम्मीद लोग आपसी सहयोग और भिक्षाटन कर करेंगे समस्या का समाधान

जमशेदपुरः गर्मी के दस्तक देते ही मानगो के सुभाष कॉलोनी में पानी की समस्या विकराल रूप लेते जा रही है. गर्मी ने दस्तक दिया नहीं की लोगों के घर में स्थित निजी बोरिंग सूखने लगे हैं. पानी के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति ही लोगों की एक मात्रा आखिरी उम्मीद बची हुई है. विगत एक वर्ष से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों की उम्मीद अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और मानगो नगर निगम से टूट गई है. समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को अपने मोहल्ले में बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि विगत एक वर्षों से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है. सैकड़ो बार पत्राचार करने के साथ-साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से लोगों ने पानी की समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया. लेकिन उनकी कोई नहीं सुना और समस्या जस की तस की बनी हुई है. अब गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया. घर में जो काम चलाने के लिए बोरिंग थी वह भी सूखने लगा हैं. मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के द्वारा अगर जलापूर्ति नहीं हुई, तो लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत

स्थानीय निवासी ज्योति प्रकाश ने कहा की विभाग के द्वारा नया मोटर खरीदने के साथ-साथ सुभाष कॉलोनी में वाल्ब लगाने का हवाला विगत कई वर्षों से दिया जा रहा है. लेकिन अभी तक काम धरातल में नहीं उतरा केवल अखबार में ही पढ़ने को मिलता है, कि जल्द नया मोटर खरीद लिया जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं है. लोगों ने कहा कि पायल सिनेमा के समीप नई टंकी का उद्घाटन हुआ तो लोगों को लगा की समस्या का समाधान हो जाएगा. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. जब स्थानीय लोगों ने अधिकारी से बात किया तो अधिकारियों का कहना है की टंकी अभी अर्धनिर्मित है, उसमें थ्री लेयर कोटिंग के साथ-साथ पैनल रूम तैयार करना बाकी है. जिसके कारण टंकी सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है. जाहिर है कि संवेदक, जनप्रीनिधि और विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने निजी स्वार्थ के कारण उद्घाटन की बहुत ज्यादा जल्दबाजी रहती है. जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय चौबे,ज्योत प्रकाश, राजवीर चौधरी,मनोज गुप्ता, राजेश प्रसाद, राजू निगम, शेखर कुमार,योगेन्द्र शर्मा, विजय निगम,महेंद्र पांडे, विजय तिवारी, मंटू शर्मा उपस्थित थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time