Jamshedpur: मानगो में JDU का संपर्क अभियान, ऑन स्पॉट नाली सफाई कर राहत दिलाई

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति द्वारा रविवार को मानगो बड़ा हनुमान मंदिर एवं पायल सिनेमा के आसपास के इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुना गया और तत्काल कार्रवाई भी की गई। इस अभियान का नेतृत्व जद (यू) उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया। उनके साथ पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू सहित जिला समिति के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बारिश के बीच जद (यू) नेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर नालियों की जाम हालत व जलजमाव की गंभीर स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि हनुमान मंदिर में तक गंदा पानी प्रवेश कर रहा है, जिससे पूजा-पाठ और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जद (यू) प्रतिनिधियों ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर तत्काल सफाई कर्मियों की तैनाती कराई। इसके बाद वहीं मौजूद जाम नालियों की सफाई कार्य प्रारंभ करा दी गई।

अन्य सेवाओं का भी किया गया निरीक्षण
अभियान के दौरान झाड़ू लगाओ अभियान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग और स्ट्रीट लाइट की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों ने इन समस्याओं को भी साझा किया, जिनके समाधान के लिए जद (यू) ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेताओं ने आश्वासन दिया कि इलाके की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान में जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, थाना समिति के महामंत्री मनोज गुप्ता, सचिव विजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, मनोज ओझा, सागर दत्ता, योगेंद्र साहू, परबिंद्र, नीरज सिंह आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: जिला प्रशासन ने की नदी किनारे न जाने की अपील, जारी किया नंबर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time