Jhargram: कथाकृति झाड़ग्राम द्वारा स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का आयोजन, मंचित की दो प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ

झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम द्वारा कुटुम बाड़ी रिसॉर्ट में एक दिवसीय ‘स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेषकर बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और रंगमंचीय प्रशिक्षण के उद्देश्य से किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में झारखंड के चर्चित स्टोरी टेलर और टेलीविजन अभिनेता श्री दिनकर शर्मा को आमंत्रित किया गया। दिनभर चली इस कार्यशाला में दिनकर शर्मा ने कहानी कहने की कला, संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्वेज, आई-कॉन्टेक्ट और भाव-भंगिमाओं जैसे विभिन्न पहलुओं को बेहद मनोरंजक और रचनात्मक तरीकों से बच्चों को सिखाया। प्रशिक्षण में खेल, गतिविधियाँ और मंचीय प्रयोग शामिल किए गए, जिससे बच्चों ने सीखने की प्रक्रिया को उत्सव की तरह महसूस किया।

मंचित हुए दो नाट्य-प्रस्तुति: ‘ज्ञान’ और ‘कोलाज’
कार्यशाला के अंत में बच्चों ने दिनकर शर्मा के निर्देशन में दो प्रस्तुति तैयार कीं —
‘ज्ञान’ — एक संक्षिप्त परंतु सारगर्भित नाट्य मंचन।
कविता और कहानी मिश्रित ‘कोलाज’ — जिसमें भाव, लय और शब्द की अनोखी प्रस्तुति देखने को मिली।
इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। एक ही दिन में तैयार की गई नाट्य प्रस्तुति में बच्चों की परिपक्वता और आत्मविश्वास देख सभी चकित रह गए।

व्यंग्य और संवेदना का संगम
दिनकर शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हँसी और संवेदना दोनों का अनुभव कराया। उन्होंने ज्ञान चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कहानी ‘डरा हुआ आदमी’ को व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया, जिससे वर्तमान समय की विडंबनाओं को हास्य के माध्यम से समझाया। वहीं मुक्तिबोध की कहानी ‘पक्षी और दीमक’ को उन्होंने जिस संवेदनशीलता और गहराई से मंचित किया, उससे दर्शकों का मन अभिभूत हो उठा। कार्यक्रम की सफलता में देवलीना दास गुप्ता और कुंतल पाल की सक्रिय भूमिका रही। कथाकृति परिवार के सदस्यों ने आयोजन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंत में दिनकर शर्मा ने कथाकृति झाड़ग्राम और सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन उनके लिए भी एक विशेष अनुभव रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में पांच कर्मियों को मिला सरकारी सेवा का प्रवेश पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकारिता के पेशे में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा : अनुज सिन्हा, बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर सेमिनार सम्पन्न

जमशेदपुर : जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण”…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time