Jhargram: स्कूल बस सुरक्षा पर झाड़ग्राम पुलिस सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू

झाड़ग्राम:  हाल ही में हावड़ा में तीन स्कूली बच्चों की मौत के बाद झाड़ग्राम जिला पुलिस ने स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त अभियान शुरू किया है।

बुधवार को सारदा विद्यापीठ क्रॉसिंग पर ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक विभाग और आरटीओ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों और छात्र परिवहन करने वाले छोटे वाहनों की विस्तृत जांच की। टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा, और अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों की एक-एक कर जाँच की।

जांच के दौरान नियमों में किसी भी तरह की कमी मिलने पर चालकों और स्कूल प्रबंधन को वहीं पर चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

माता-पिता ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ऐसी नियमित और व्यवस्थित निगरानी से रोज स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को बड़े स्तर पर मजबूती मिलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Jhargram : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, वेलियाडीह में सहायता शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच साड़ी व मच्छरदानी का किया वितरण

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास और शिक्षा के प्रसार के लिए भी लगातार कार्य करती है : सिंगला झाड़ग्राम : समाज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time