Jhargram: शिक्षक संगठन निखिल बंग शिक्षा समिति ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Jhargram : पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों के तरह झाड़ग्राम जिले में भी सौ साल पुराने वामपंथी शिक्षक संगठन निखिल बंग शिक्षा समिति (एबीटीए) ने जिले में माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों में से एक झाड़ग्राम शहर के कुमुद कुमारी इंस्टीट्यूशन के सभा कक्ष में संगठन के झाडग्राम जिला शाखा द्वारा आयोजित एक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

32 लोगों को सम्मानित किया गया

झाड़ग्राम जिले में माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में टॉप टेन में आने वाले कुल 32 लोगों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, पुस्तकें, कलम व एक-एक पौधा दिया गया। इस अवसर पर अखिल बंगाल शिक्षक संघ के राज्य महासचिव सुकुमार पाईन, जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक) शक्तिभूषण गंगोपाध्याय, एबीटीए के झाड़ग्राम जिला शाखा के सचिव गुरुपद नंदी, जिला अध्यक्ष चंचल कुमार संतरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व शिक्षक नेता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Amir Khan – Juhi Chawla: जूही चावला संग पुराने मतभेद पर आमिर का खुलासा, बोले – ‘मैं खुद को अलग कर लेता हूं’

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time