Jhargram: बेंगलुरु में झाड़ग्राम के युवक की मौत, जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने परिवार के लिए की मदद की गुहार

झाड़ग्राम:  दिवंगत प्रवासी श्रमिक सजल महतो के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने गुरुवार को झाड़ग्राम ज़िलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक लिखित आवेदन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय सजल महतो, पिता रहिन महतो, झाड़ग्राम ज़िले के सांकराइल थाना क्षेत्र के पाथरा गाँव का निवासी था। वह कुछ महीने पहले बेंगलुरु में टाइल्स हेल्पर का काम करने गया था ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

3 नवंबर (सोमवार) को काम के दौरान एक दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ठेकेदार की पहल पर 5 नवंबर (बुधवार) को उसका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। इस घटना से गरीब परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मानवीय आधार पर राज्य सरकार परिवार को वित्तीय सहायता और अनुदान दे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना को संवेदनशीलता के साथ देखते हुए तुरंत सहायता करनी चाहिए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: पहले चरण में 42.31% औसत मतदान, पटना और बांकीपुर में मतदान धीमा, लखीसराय-बेगूसराय में उत्साह

Spread the love

Related Posts

Assemblr Electoions  : एसपी ने थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, मातहतों को दिेए कड़े निर्देश

झाड़ग्राम : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक,झाड़ग्राम मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time