Jharkhand: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक आज, अभियंताओं की पदोन्नति पर भी फैसला संभव

रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे। बैठक शाम तीन बजे शुरू होगी। इसमें विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों पर चर्चा होगी और मंत्रिमंडल के सदस्य निर्णय लेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार राज्यहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में करीब 20 से 25 प्रस्तावों पर विचार होने की संभावना है।

किसानों को मिल सकता है मुआवजा
बैठक का सबसे अहम मुद्दा चक्रवात मोंथा से प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा होगी। कृषि विभाग की तैयार रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने पर फैसला हो सकता है।

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियां
15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। इस बार सरकार इसे विशेष रूप से मनाने की योजना बना रही है। मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा और कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं।

अभियंताओं की पदोन्नति और कैडर प्रबंधन
लंबे समय से अभियंताओं की पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा शर्तों में एकरूपता की मांग उठ रही थी। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद अभियंताओं के कैडर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

संविदा नियुक्ति और विकास योजनाओं की समीक्षा
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति और ग्रामीण विकास तथा जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी बैठक में होगी।

जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
सरकार गठन के एक साल पूरे होने के मौके पर, राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत हो सकती है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time