Jharkhand: आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृष्णा करुआ ने बढ़ाया झारखंड का मान, जीते 5 पदक

चाईबासा:  चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुवा के युवा खिलाड़ी कृष्णा करुआ ने शानदार प्रदर्शन कर गुआ और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

5 से 9 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 21 देशों के एथलीट शामिल थे, जिनमें चीन, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग और कई अन्य देश शामिल थे। कृष्णा करुआ ने बीआर इंडिया टीम की ओर से हिस्सा लिया और तीन इवेंट—शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड टीम ने कुल 7 पदक हासिल किए, जिनमें कृष्णा करुआ को 3 व्यक्तिगत पदक और राष्ट्रीय टीम की ओर से 2 पदक मिले।

कृष्णा करुआ की इस उपलब्धि से गुवा अयस्क खदान क्षेत्र और झारखंडवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है। हजारों स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने कृष्णा करुआ को बधाई दी और उनकी सफलता का जश्न मनाया।

 

Spread the love

Related Posts

Muri : भुख से होने वाली मौतों में कारगर साबित होगा प्रोजेक्ट तृप्ति : राजेश कुमार सिन्हा

डालसा का सिल्ली के राधिका मैदान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से 90 दिवसीय गहन विधिक एवं जन संपर्क अभियान…

Spread the love

Muri : मुरी-गोला रोड में उड़ने वाली धूल से जनता परेशान, वायु प्रदूषण से बीमारी का बढ़ा खतरा

सांसद, विधायक व पंचायत जन प्रतिनिधि समस्या से बेखबर, जनता बेहाल मुरी : मुरी-गोला रोड पर चलने वाली बड़ी-बड़ी गाडियों के चलने से उड़ने वाली धूल से आम जनता परेशान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time