Jharkhand TAC की बैठक, सरना धर्म कोड के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी झारखंड सरकार

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् (टीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में घाटकियारी विधायक संजीव सरदार ने भी भाग लिया। बैठक में जनजातीय समुदाय के अधिकारों, संस्कृति, पहचान और समग्र विकास पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

अबुआ सरकार की प्रतिबद्धता : आदिवासी हित सर्वोपरि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी आदिवासी आत्मा से है और हमारी सरकार उसी आत्मा को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सरना धर्म कोड के लिए संघर्ष का ऐलान
मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल कराने की प्राथमिकता दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो राज्य की सरकार चुप नहीं बैठेगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र की भाजपा सरकार सरना धर्म कोड को लेकर टालमटोल करती है तो हम सड़क से लेकर सदन तक अपना हक और अधिकार लेने के लिए संघर्ष करेंगे।

जन प्रतिनिधियों की भूमिका भी रही सक्रिय
बैठक में विधायक संजीव सरदार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राज्य के विभिन्न जनजातीय समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार रखे और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time