Jharkhand: आदिवासी अस्मिता के सम्मान में झारखंड जनाधिकार महासभा का धरना स्थगित

जमशेदपुर:  झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा 5 अगस्त 2025 को झारखंड विधानसभा के पीछे प्रस्तावित विशाल धरना अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह धरना नियोजन नीति, स्थानीय नीति में आरक्षण, शिक्षा सुधार और आदिवासी, महिला व पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने जैसी अहम माँगों को लेकर आयोजित होने वाला था।

महासभा ने यह फैसला दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण लिया है। उन्हें आदिवासी अस्मिता का प्रतीक मानते हुए महासभा ने गहरी संवेदना प्रकट की और अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी है। महासभा ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ तात्कालिक स्थगन है, उनकी माँगें अभी भी वैसी ही बनी हुई हैं। प्रतिनिधि दीपक रंजीत ने जानकारी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ठोस फैसला नहीं लिया, तो भविष्य में आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

आंदोलन की नई तिथि और रणनीति को लेकर जल्द ही घोषणा की जाएगी। महासभा ने समर्थकों से अपील की है कि वे एकजुट रहें और संघर्ष के लिए तैयार रहें।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Assembly: विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्य में राजकीय शोक

 

Spread the love

Related Posts

Muri : चैत्र सप्तमी को कालरात्रि के रुप में पूजीं गई मां दुर्गा

मुरी : श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति बुढाम के द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा में सप्तमी के दिन मां दुर्गा के महा कालरात्रि रुप की पूजा अर्चना की गई।…

Spread the love

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time