Ranchi : बुंडू नगर निकाय चुनाव में JLKM नहीं उतारेगा प्रत्याशी

  • किसी दल या उम्मीदवार को आधिकारिक समर्थन नहीं देने का सर्वसम्मत निर्णय
  • कार्यकर्ताओं को दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता

रांची : बुंडू में नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों तथा पार्टी की विभिन्न इकाइयों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार बुंडू नगर निकाय चुनाव में पार्टी अपना कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नगर अध्यक्ष पद के लिए किसी भी राजनीतिक दल या स्वतंत्र उम्मीदवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक समर्थन नहीं दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि यह निर्णय संगठनात्मक रणनीति और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ‘बाबा तिलका मांझी’ के जयघोष से गूंजा झरिया मोड़, श्रद्धा और उत्साह से मनी 276वीं जयंती

सर्वसम्मति से लिया गया रणनीतिक फैसला

बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से स्वतंत्र रहेंगे तथा अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कर सकेंगे। इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश या प्रबंधन जारी नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जयराम महतो ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार महतो ने किया। मौके पर भागीरथ सिंह मुंडा, राजीव कुमार मेहता, प्रो. के.सी. मेहता, सुमित कुमार महतो, गणेश कोईरी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time