Chaibasa: माओवादियों के खिलाफ चाईबासा में चला संयुक्त अभियान, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

चाईबासा: प्रतिबंधित भाकपा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं. इस संदर्भ में चाईबासा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में आज 13 मार्च को टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम सरजामबुरू और जीम्कीइकीर के पास स्थित जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान एक नक्सल डम्प को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार, और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई.

सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान

सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों को नष्ट करने के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियनों का एक संयुक्त दल सक्रिय रूप से अभियान चला रहा है. यह अभियान गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्रामों में पिछले वर्ष 2022 से जारी है.

बरामद सामग्री

सर्च अभियान के दौरान निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
1. 01 पिस्तौल के साथ मैगजीन
2. 07 बॉक्स पैक्ड विस्फोटक
3. 05 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
4. 250 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
5. 10 कार रिमोट
6. 20 रिमोट बैटरी ट्राई
7. 07 प्लास्टिक कंटेनर विस्फोटक के साथ
8. 01 कटर मशीन
9. 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर
10. 35 स्टील टिफिन
11. 01 बंडल कॉर्डेक्स
12. 30 स्विच मैकेनिज्म
13. नक्सली दस्तावेज और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

अभियान में शामिल बल

इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 197 बीएन बटालियन शामिल थी. यह अभियान नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्यवाही का हिस्सा है. सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान जारी है, और माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा पुलिस ने केंदाडीह व पुरनापानी में अवैध देशी शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *