कटाक्ष कर कहा, विधायक को क्षत्रिय वंश की सदस्यता देकर राजवंश का राजा घोषित कर देना चाहिए
जमशेदपुर: गोविंदपुर में आयोजित क्षत्रिय समाज के भव्य पारिवारिक मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी को मुख्य अतिथि बनाएं जाने को लेकर क्षत्रिय समाज के कन्हैया सिंह ने प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षत्रिय समाज से पूछा है कि क्या क्षत्रिय कुल में ऐसा कोई शख्सियत नहीं हैं जो मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित कर सकते थे ?उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को क्षत्रिय कुल में अतिथि नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. जबकि क्षत्रिय कुल में कई सम्मानित विधायक है. जिसमें मुख्य रूप से सरयू राय, सीपी सिंह, जय मंगल सिंह समेत कई अन्य लोग हैं. उन्होंने कहा कि आखिर क्षत्रिय समाज की ऐसी कौन सी मजबूरी रही कि मंगल कालिंदी को मुख्य अतिथि बनाया गया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
कन्हैया सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि या तो उक्त कार्यक्रम को सामाजिक कार्यक्रम घोषित करना चाहिए था या मंगल कालिंदी को क्षत्रिय कुल की सदस्यता देकर उन्हें राजवंश का राजा घोषित कर देना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि उक्त आयोजन में मंच पर बैठे सभी सम्मानित क्षत्रिय महानुभाव समाज के नजरो में गिर चुके हैं. जिसका परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने, जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि