झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

 

सामुदायिक विकास मैदान में जुटें 3000 हजार क्षत्रिय भाई बंधु, विधायक मंगल कालिंदी सहित गणमान्य रहे उपस्थित.

 

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह बड़े धूमधाम से  सामुदायिक विकास मैदान, छोटा गोविंदपुर में संपन्न हुआ. इसमें हजारों की संख्या में गोविंदपुर के क्षत्रिय भाई बंधु उपस्थित होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिए. कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक मंगल कालिंदी,चंद्रगुप्त सिंह, अभय सिंह, शिव शंकर सिंह,अजय सिंह,कौशल सिंह, राजकुमार सिंह, कविता परमार, नन्द किशोर सिंह, दिग्विजय सिंह,राजेंद्र सिंह,जिला परिषद परितोष सिंह, मंजू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए.

 

इसे भी पढ़ें : नशा एक अभिशाप इससे अपने समाज और युवाओं को बचाएं – सोनारी थाना प्रभारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट होकर अन्य समाज के साथ साथ देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. हम सभी लोग मिलकर बेहतर समाज के स्थापना के लिए दृढ़संकल्पित है. विधायक अरविंद सिंह ने कहा समाज के अपने बच्चों को शिक्षित कर स्वस्थ समाज के साथ साथ अपनी राजनीतिक भूमिका पर भी विचार करे. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमेशा से क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्षत्रिय समाज के प्रताप कल्याण केंद्र के जीर्णोद्धार का भरोसा दिया. कार्यक्रम का संचालय संजोयक अशोक सिंह, स्वागत भाषण अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह धन्यवाद ज्ञापन डॉ परितोष सिंह ने दिया. कार्यक्रम में  30 लोगों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया. एवं चार्टर अकाउंट की परीक्षा में तीसरी स्थान लाने वाली गोविंदपुर की बिटिया प्रांजल सिंह को सम्मानित किया गया. महिलाओं एवं बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. आयुष चौहान के आकस्मिक निधन पर 2 मिनिट का मौन रख उसके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया.

 

इसे भी पढ़ें : गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामनवमी सिंह, रमन सिंह, सुनील सिंह,जितेंद्र सिंह, गणेश सिंह, अरविंद सिंह,रंजन सिंह, जय कुमार सिंह, सुमन सिंह, संतोष सिंह, सुधीर सिंह,ऐश नंदन सिंह,ब्रिज मोहन सिंह, अमरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह, शंभू सिंह, सत्यम सिंह, जलविंदर सिंह, निकेश सिंह, बबलू सिंह, राणा सिंह, राजेश सिंह, वीरेश सिंह, मनीष सिंह, जितेन सिंह,कालीचरण सिंह, दिवाकर सिंह सहित अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time