Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सहकारिता मंत्री K.N. राजन्ना को कैबिनेट से किया बर्खास्त

बेंगलूरू :  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश भेजी, जिसे राजभवन ने मंजूरी दे दी। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धरमैया ने पहले राजन्ना से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें पद से हटा दिया गया।

राजन्ना हाल ही में अपने विवादित बयानों को लेकर राजनीतिक संकट में घिर गए थे। सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले राजन्ना ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कथित वोट चोरी का आरोप अपनी ही कांग्रेस सरकार पर लगाया था। उनका कहना था कि यह गड़बड़ी कांग्रेस शासन में और उनकी आंखों के सामने हुई।

इस बयान से कांग्रेस हाईकमान नाराज हो गया, खासकर तब जब राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली और बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभा में भाजपा पर कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाया था। राजन्ना के शब्दों में, “वोटर लिस्ट कांग्रेस शासन में तैयार की गई थी, अगर इसमें गड़बड़ियां थीं तो हम अब तक चुप क्यों थे?”—यह टिप्पणी पार्टी नेतृत्व के लिए असहज स्थिति पैदा कर गई।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: बिहार में मतदाता सूची संशोधन में खुली लापरवाही, एक घर में 230 नाम – मृतक भी शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका के विकास कुमार भकत व अफ्रीका के लेखकों ने मिलकर लिखी ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है पुस्तक

    विकास कुमार भकत पुस्तक के हैं मुख्य लेखक व संपादक, विद्यार्थियों, शिक्षक और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी है पुस्तक पोटका : अंग्रेजी भाषा और व्याकरण की…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time