Katrina Kaif ने अनाउंस की प्रेगनेंसी, अक्षय कुमार ने दी बधाई और कर दी यह खास डिमांड

मुंबई:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ साझा की। इस खबर के बाद बॉलीवुड में बधाइयों का तांता लग गया।

अक्षय कुमार ने दी खास बधाई
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कैटरीना और विक्की, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप बेस्ट पेरेंट्स बनेंगे। बस बेबी को इंग्लिश और पंजाबी दोनों बराबर सीखाना। बहुत सारी ब्लेसिंग और प्यार। जय महादेव।”

बॉलीवुड से बधाईयों की बारिश
जैसे ही यह अनाउंसमेंट हुआ, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी और फैंस ने कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी। खासकर अक्षय कुमार की बधाई और डिमांड खूब चर्चा में रही।

अक्षय और कैटरीना ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी सबसे चर्चित फिल्म रही नमस्ते लंदन, जिसमें अक्षय ने एक देशी पंजाबी लड़के का किरदार निभाया था। दोनों ने साथ में सिंह इज़ किंग, वेलकम, सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में अक्षय की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *