खड़गपुर: पश्चिम बंगाल की गौरवशाली ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) बटालियन ने आज अपने 118वें स्थापना दिवस का उत्सव सलूवा मुख्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में जवानों ने नृत्य और परेड प्रदर्शन से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।
जवानों के नृत्य और कार्यक्रम केवल उत्सव का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उनके अटूट समर्पण, साहस और देशभक्ति की झलक भी पेश करते थे। ईएफआर ने ब्रिटिश काल से लेकर आजादी के बाद तक देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समारोह में जवानों ने अपनी बहादुरी और वफादारी की कहानियां साझा की और यह वादा किया कि वे भविष्य में भी दुश्मनों से टकराते रहेंगे और देश की सुरक्षा में हमेशा अग्रणी रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत परेड और बैंड प्रदर्शन से हुई, इसके बाद जवानों ने लोकप्रिय गीतों पर थिरकते हुए अपनी ऊर्जा और जोश का प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें :