Jhargram: झाड़ग्राम में मानवता शर्मसार, दादी ने नवजात पोती को दिया ज़हर – गिरफ्तार

झाड़ग्राम:  पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के तालग्राम गांव में कथित तौर पर एक दादी ने अपनी नवजात पोती के मुँह में ज़हर डालकर उसे मारने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग ने गाँव के ही 22 वर्षीय युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय चेन्नई में रहने के बाद वह गर्भवती होकर मायके लौटी और हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया। जब वह बच्ची को लेकर ससुराल पहुँची, तो घरवालों ने उसे ताने देना शुरू किया। आरोप है कि “बेटा नहीं, बेटी जन्मने” से नाराज होकर सास ने गुस्से में आकर नवजात के मुँह में ज़हर डाल दिया।

सूचना मिलते ही बेलियाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बच्ची को पहले गोपीबल्लभपुर ग्रामीण अस्पताल, फिर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, और अंततः झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
वर्तमान में वह एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती है, जहाँ डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।

इस घटना से पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: बेटे को न्याय दिलाने के लिए भटक रहे परिजन, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी : शुभेंदु अधिकारी

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री की बेल पहाड़ी में सभा झाड़ग्राम : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी स्थित साहाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time