CUET PG 2025 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) के लिए 13 से 20 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इन तिथियों में निर्धारित है, वे अब अपनी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करते हुए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

बाकी तिथियों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे

जो उम्मीदवार 13 से 20 मार्च के बीच परीक्षा में बैठने वाले हैं, उन्हें अपने एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है. वहीं, अन्य तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा केंद्रीय और अन्य सहभागी विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Cuet PG 2025: आज जारी हो सकता है Cuet PG का City Intimation Slip, ऐसे करें डाउनलोड


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time