Gangtok: सिक्किम में भूस्खलन, 3 सुरक्षा बलों की मौत, 6 लापता

 

गंगटोक: सिक्किम के मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं. हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा की मौत हुई है। सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मंगन जिले के जिला अधिकारी अनंत जैन ने बताया कि लाचुंग में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को सोमवार को सुरक्षित निकाला गया। ये पर्यटक 30 मई से लाचुंग में फंसे हुए थे.

रेड अलर्ट जारी

भारतीय सेना, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. खराब मौसम और दुर्गम इलाके में राहत कार्य में दिक्कत हो रही है. वहीं सिक्किम सरकार ने हालात को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बहुत ज्यादा पानी भर गया, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

पर्यटकों को होटलों में रहने की सलाह

मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने इस मामले में बताया है कि कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं. पर्यटकों को अपने होटलों में रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : Chaibasa: मंत्री दीपक बिरुवा ने गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को धनुष व कैश अवार्ड दिलवाया

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time