Bokaro : अधिवक्ता संशोधन विधेयक का वकीलों ने किया विरोध

 

अपराध नहीं रोक पाए तो एडवोकेट को ही रोकने चल दिये – रंजीत गिरि

बोकारो : बोकारो, न्यायालय परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 का विरोध किया. संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की है. इंडियन एसोएसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि केंद्र सरकार अधिवक्ता पर होने वाले हमले रोक नहीं पा रही है. ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं को ही रोकने की कोशिश शुरू कर दी है. इस विधेयक में वकीलों द्वारा न्यायालयों के बहिष्कार व हड़ताल पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है. साथ ही वकीलों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही व निलंबन का प्रावधान किया गया है. श्री गिरि ने कहा कि वकीलों को तुरंत निलंबित करने का प्रावधान किया गया है. न्याय प्रणाली में वकीलों की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है. अनुशासनात्मक कार्यवाही का डर दिखाकर आजादी छीनने की साजिश की जा रही है. कानून के शासन व संविधान के रक्षक वकीलों के लिए जरूरी है कि एकजुट होकर विरोध करें.

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा : भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का स्कूली बच्चों ने उठाया लाभ

ये थे मौजूद

मौके पर अतुल कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, मोहन लाल ओझा, उमाकांत पाठक, राजेश कुमार, सुनील राजहंस, श्याम कुमार चौबे, फटीक चंद्र सिंह, करुणा कुमारी, दीप्ति कुमारी, मोहम्मद अंसार, गोपाल सिंह, डीपी मंडल, संतोष सिंह, खुर्शीद आलम, अनंत पांडेय, विष्णु प्रसाद नायक, रंजन कुमार मिश्रा, नीतीश नंदी, राज श्री, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time